फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025 के अनोखे रंग: हाथ में गंगाजल, माथे पर तिलक और धोती... भक्ति में डूबे 'जींस वाले जेंटलमैन'

Wed, 15 Jan 2025 10:28 PM IST
आकाश दुबे रेनू सकलानी, अमर उजाला, महाकुंभ नगर

सार

महाकुंभ में युवाओं ने बताया उनकी नजर में क्या है महाकुंभ के मायने। आज के युवा  भारतीय परंपरा और संस्कृति को गहराई से जानने और समझने की चाहत रखते हैं। अमर उजाला ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे युवाओं से खास बातचीत की।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई बीए पास है तो कोई बीटेक करके विदेश जाना चाहता है। कुछ नेता बनने की जुगत में हैं, तो किसी को फकीरी पसंद है। कोई मॉर्डन है तो कोई इतना संजीदा है कि वो कबीर के दोहों और शिव कुमार बटालवी की शायरियों में डूबकर जिंदगी जी रहा है। बावजूद इसके महाकुंभ में सभी युवा एक रंग में रंगे हैं, वह है भक्ति का रंग। फिलहाल इन सभी की जुबां पर हर-हर गंगे, हर-हर महादेव जैसे ओजस्वी उद्घोष सुनने को मिल रहे हैं। महाकुंभ की अलौकिक आभा के बीच तमाम युवाओं के हाथ में गंगाजल और माथे पर तिलक दिख रहा है। महाकुंभ और सनातन के रंग में युवा ऐसे रंगे हैं कि टीशर्ट को बाय-बाय कहकर धोती कुर्ता में दिख रहे हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

अमर उजाला ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे युवाओं से बातचीत की और उनकी नजर से महाकुंभ को जानने की कोशिश की। मुंबई से पहुंचे यश चौहान का कहना है कि मैं मानता हूं की ये अवसर मेरे लिए और मेरे जैसे युवाओं के लिए एक भव्य दिव्य अवसर है। बतौर यश मैंने यहां आकर एक दिव्यता का अहसास किया है। मुझे लगता है कि सनातन के प्रचार-प्रसार की जरूरत है तभी हम युवाओं के बीच भी एक संदेश जा सकेगा कि हमारी संस्कृति सभ्यता कितनी विशाल है। 

नैनी से पहुंचे अभिषेक मिश्रा कहते है कि मैंने यहां आकर एक नई ऊर्जा महसूस की है। मेरे भीतर इस वक्त एक अलग तरह की शांति है। मैं यह कह सकता हूं कि हमारी युवा पीढ़ी सनातन धर्म को समझने का प्रयास कर रही है। इसके पीछे इस तरह के भव्य आयोजनों की भी बड़ी भूमिका है। गंगाजल लेकर चल रहे काशगंज के युवा अंकित राज, उपेंद्र कुमार और मोहित कहते हैं कि यह कोई आम मेला नहीं है और यहां आकर हमने इसे महसूस किया। घर बिना गंगाजल लिए नहीं लौट सकते। घर से जब निकले थे तो परिवार वालों ने भी सबसे पहले गंगाजल लाने के लिए कहा था और हम गंगाजल की महत्ता को भी समझते हैं, क्योंकि परिवार से गंगाजल के मायने हमें बताए गए हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ में माथे पर तिलक और धोती पहने एक युवाओं की टोली अलग ही नजर आई। काशी से पहुंचे अंकित और उनके साथियों का कहना है कि यह वस्त्र उनकी संस्कृति है। इसे पहनकर हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। कहते हैं कि माथे पर तिलक लगाने और भगवा वस्त्र धारण करने से ऊर्जा मिलती है। महाकुंभ में युवाओं की भागीदारी यह बताती है कि कहीं न कहीं युवा भारतीय संस्कृति परंपराओं को गहराई से समझना एवं जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें