सभी अखाड़ों के संतों ने लिया हिस्सा
आनंद अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि महाराज ने बताया कि इस धर्म संसद में सभी 13 अखाड़ों के संत, पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर शामिल होंगे। इस बात पर चर्चा होगी कि सनातन बोर्ड में क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए। फिलहाल मठ मंदिरों की सुरक्षा के लिए इसका गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा सनातन बोर्ड के लिए नियम- कानून संत महात्मा ही तय करें और इस बोर्ड में सभी 13 अखाड़ों के महापुरुष पदाधिकारी के रूप नामित किए जाने चाहिए।
इस धर्म संसद में इस बात पर चर्चा होगी कि सनातन बोर्ड का बाइलाज कैसे बनाया जाए। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि 27 जनवरी को मेला क्षेत्र के काली सड़क पर स्थित निरंजनी अखाड़े के पंडाल में धर्म संसद होगी। इसमें देश विदेश से बड़े बड़े संत, विद्वान आएंगे।
श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने बताया कि पहले यह धर्म संसद पहले 26 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन उस दिन गणतंत्र दिवस होने से इसकी तिथि बढ़ाकर 27 जनवरी करने का निर्णय लिया गया है।उधर, सेक्टर 16 स्थित देवकीनंदन ठाकुर के शिविर में आगामी 27 जनवरी को धर्म संसद बैठेगी। इसमें सनातन बोर्ड के गठन को लेकर प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए संतों-महंतों के साथ बैठक होगी। साथ ही मठ-मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण समाप्त करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।