फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: परीक्षा में मात्र 14 फीसदी उपस्थिति

Sun, 15 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल-2014) की रविवार को दोबारा हुई परीक्षा में मात्र 14.46 फीसदी उपस्थिति रही। इसमें भी एक अभ्यर्थी मोबाइल के साथ परीक्षा देते पकड़ा गया। गौर करने वाली बात यह है कि पकड़ा गया अभ्यर्थी हरियाणा का है। ऐसेे में नकल कराने का ठेका लेने वाले हरियाणा के जालसाजों के अब भी सक्रिय होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में तीन चरणों में आयोजित परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल की शिकायत हुई थी। इसके बाद कई केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई और रविवार को नौ केंद्रों पर दोबारा परीक्षा हुई। खास यह कि परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 3520 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन इनमें से सिर्फ 509 ही शामिल हुए। बताया जा रहा है जिन केंद्रों की परीक्षा निरस्त हुई थी वहां ज्यादातर नकलची थे।

इनमें भी अधिकतर हरियाणा के थे। ऐसे में सख्ती को देखते हुए वे दोबारा परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। हालांकि इस दावे के विपरीत हरियाणा का ही एक अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया। उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इसलिए परीक्षा केंद्र पर जैमर लगा होने के बावजूद शुरू में उसे नहीं पकड़ा जा सका। क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि अभ्यर्थी को आयोग की परीक्षाओं से तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें