फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 हजार परिवारों को राशन एवं ढाई लाख लोगों को संघ ने दिया भोजन 

Tue, 21 Apr 2020 08:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रयागराज में लगे लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों तेक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से लगातार उन्हें राशन एवं भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। लॉक डाउन लगने के बाद से अब तक संघ की ओर से जिले भर में 38 हजार परिवार तक राशन पहुंचाया गया। जबकि ढाई लाख लोगों तक संघ ने भोजन के पैकेट उपलब्ध कराएं। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। मंगलवार को भी संघ की ओर से प्रयागराज महानगर के 29 केंद्रों में 900 पैकेट राशन का वितरण किया गया।
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में असहाय एवं निर्धन परिवारों को संपूर्ण भारत में सेवा भारती के माध्यम से संघ के स्वयं सेवक भोजन एवं राशन सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। सेवा भारती महानगर के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने मंगलवार को ज्वाला देवी इंटर कालेज में संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय सिंह, अरविंद, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, सुबोध सिंह एवं पार्षद पवन श्रीवास्तव की मौजूदगी में संवाददाताओं को बताया कि  प्रयागराज जिले में 38 हजार परिवारों को 13-13 किलोग्राम की राशन किट उपलब्ध करवाई गई है।

इस कार्य में संघ के तीन हजार स्वयं सेवक दिन रात अपना योगदान कर रहे हैं। प्रयागराज में संघ ने राशन सामग्री वितरण का केंद्र ज्वाला देवी इंटर कालेज को बनाया है। पूरे विभाग में 29 नगर केंद्र में एवं आठ-आठ केंद्र गंगापार एवं यमुनापार में बनाए गए हैं। संघ के स्वयं सेवक बिना किसी धर्म एवं जाति का भेदभाव किए लगे हुए हैं। महानगर के आज 29 नगर में 900 पैकेट आज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें