फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईमास्ट पोल में उतरे करंट से कोटेदार के पति की मौत

Sat, 08 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा के बरहा कला निवासी मृतक लवकुश बिंद की फाइल फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बरहा कला गांव में शुक्रवार दोपहर हाईमास्ट लाइट पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से कोटेदार के पति की मौत हो गई। बरहा कला निवासी लवकुश बिंद (35) पुत्र अखिलेश दोपहर करीब 2:50 बजे चाट-चाउमीन की दुकान लगाने से पहले झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान दुकान के सामने लगे हाईमास्ट पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर वह पोल से चिपक गए।
विज्ञापन


करीब 25 मिनट बाद आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन व ग्रामीण उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

समाजसेवी राजेश्वर यादव ने बताया कि घटना के समय मृतक के पिता अखिलेश, भाई राजू व माता चित्रकूट दर्शन करने गए हुए थे। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद पत्नी कोटेदार पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें