फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उपनिबंधक कार्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, कर्मचारी घायल

Sat, 08 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - करछना तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय की क्षतिग्रस्त छत। - फोटो : Archive
विज्ञापन
तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी ज्ञानचंद्र द्विवेदी घायल हो गए।
विज्ञापन

प्लास्टर ज्ञानचंद्र के सिर पर गिरा गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार कराया। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि उपनिबंधक कार्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर है। इसकी मरम्मत या नए भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है। उपनिबंधक नीरज पांडेय ने बताया कि कार्यालय के नए भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर करछना ब्लाॅक परिसर में नए भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार दिलाया गया है।

फोटो कैप्शन - करछना तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय की क्षतिग्रस्त छत।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें