फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्डधारकों को मिलेगी एक किलो मुफ्त दाल, एक मई से शुरू होगा वितरण

Sat, 18 Apr 2020 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
pulse
विज्ञापन
राशन कार्डधारकों को चावल के बाद अब दाल का भी मुफ्त मिलेगी। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति कार्ड एक किलो दाल देने की घोषणा की गई है। जिले में नौ लाख से अधिक कार्ड धारकों को केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। वितरण एक मई से होगा। इसके लिए नैफेड से दाल के इंतजाम के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत तीन महीने तक मुफ्त चावल वितरण की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसके तहत पहले महीने का प्रति यूनिट पांच किलो चावल का वितरण शुरू है, जो 26 अप्रैल तक होगा। इसका लाभ अंत्योदय और पात्र गृहस्थी सभी कार्ड धारकों को मिलेगा। इसी क्रम में सरकार की ओर से अब दाल वितरण की घोषणा की गई है। शासन की ओर से बृहस्पतिवार को ही इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया। 

वहीं कंट्रोल पर मई महीने के नियमित राशन का वितरण एक तारीख से होगा। इसी के साथ दाल का भी वितरण होगा। इसके लिए ई-पॉश मशीन में जरूरी बदलाव करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा 30 अप्रैल तक सभी कंट्रोल पर मांग के अनुरूप दाल उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। शासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के सभी प्रबंध किए जाने के साथ घटतौली पर रोक लगाने के लिए तीन स्तरीय निगरानी के लिए भी आदेश दिए गए हैं। संभागीय खाद्य नियंत्रक देवराज यादव ने बताया कि दाल की उपलब्धता को लेकर एजेंसियों से बात की जा रही है। समय से कोटेदारों को दाल उपलब्ध करा दी जाएगी।

तीन महीने तक होगा चने की दाल का वितरण

यहां चने की दाल का वितरण होगा। हालांकि, शासन की ओर से जारी गाइडलाइन में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस अनाज की दाल दी जाए। संभागीय खाद्य नियंत्रक का कहना है कि चने की दाल के इंतजाम के लिए कहा गया है। गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट नहीं है कि दाल का वितरण तीन महीने तक किया जाएगा या सिर्फ मई में। हालांकि, अफसरों का कहना है कि पूर्व में तीन महीने तक मुफ्त खाद्यान्न वितरण की घोषणा की गई है। उसी घोषणा के अंतर्गत दाल का भी वितरण किया जाना है। ऐसे में माना जा रहा है चावल की तरह दाल का भी तीन महीने तक मुफ्त वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें