घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर की नई दर बुधवार एक अप्रैल को जारी हो गई। पिछले माह की तुलना मेें घरेलू रसोई गैस के दाम मेें 62.50 रुपये की कमी आई है। इसका दाम अब 793 रुपये हो गया है। ऐसे में अब ग्राहकों के खाते में 210. 50 रुपये की सब्सिडी आएगी। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी मिश्र ने बताया कि रसोई गैस की नई दरें बुधवार को ही लागू हुई हैं कहा कि 19 किलो का कामर्शियल गैस सिलेंडर अब 1392 रुपये का हो गया है। इसी तरह पांच किलो का सिलेंडर 291. 50 पैसे में मिलेगा। नीला सिलेंडर पांच किलो वाला का दाम भी 405 रुपये कर दिया है।
कोरोना वायरस की वजह से गैस एजेंसियों में भी सुरक्षा के सभी मानकों का पूरा पालन किया जा रहा है। रसोई गैस आवश्यक वस्तुओं में शामिल है। इस वजह से सभी गैस एजेंसियों में कार्यरत कर्मचारियों को एजेंसी संचालकों की ओर से मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया गया है। त्रिवेणी गैस के प्रोपराइटर मोहित मिश्र ने बताया कि सामाजिक दूरी बनी रहे इसलिए एजेंसियों में इसका पूरा पालन किया जा रहा है।