सिविल लाइंस व्यापार मंडल ने प्रयागराज के लोगों से अपील की है कि वह लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करें। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की है। इसका हम सभी को पालन करना चाहिए। ऐसा करने से हम सभी को कोरोना से जीत मिलेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में रोज काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, मंदिर के बाहर भीख मांगने वाले लोगों के समक्ष भोजन का संकट दूर करने के लिए व्यापार मंडल स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन्हें नियमित रूप से भोजन उपलब्ध करवा रहा है। चिकित्सकों के लिए भी व्यापार मंडल भोजन का प्रबंध कर रहा है। इसमें शिवशंकर सिंह, विशाल कनौजिया, हर्षित अग्रवाल, बलबीर कोहली आदि व्यापारी भी अपना योगदान दे रहे हैं।