पार्टी हर उम्र, हर वर्ग की महिलाओं की आवाज को उठाते हुए लम्बे अरसे से सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे रही है। राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की राष्ट्रीय महिला प्रभारी रचना वशिष्ठ गुप्ता महिलाओं में पुरुष प्रधान समाज की अच्छी बुरी स्थिति को सहती और खुद को कमजोर महसूस करने पर मजबूर होती नारियों में 'अपराजिता' की शक्ति भर रही हैं। वह पदयात्राओं के माध्यम से हर उम्र, हर वर्ग की जनता को सम्मलित करते हुए पार्टी उद्देश्यों और नीतियों से सर्व समाज को अपने साथ जोड़ रही हैं।
साथ ही यह राजनीतिक पार्टी जनता को एक ऐसा प्लेटफार्म दे रही है जिसमें जनता और पार्टी एक दूसरे के सूत्रधार रहते हुए जनकल्याण के क्षेत्र में हर प्रैक्टिकल योजना को सफल बनाने में परिपक्वता से योगदान देते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़कर जीतेंगे। राष्ट्रीय महिला प्रभारी का मानना है कि व्यापारी वर्ग ही सम्भ्रान्त देश की नींव है और इसी वर्ग को सबसे ज्यादा देश्वयापी समस्यों के आगे अनेक प्रकार की कुर्बानियां देनी पड़ी हैं, संविधान या सरकार की अनैतिकता के विरुद्ध आवाज़ में भारत बंद हो तो केवल व्यापारियों और दुकानदारों/प्रतिष्ठानों ने बन्दी का फाइनेंनशियल दंश भुगता है।
व्यापारी वर्ग कठोर दंश भुगतते हुए पिछले दो साल से मौजूदा सरकार द्वारा जीएसटी को गलत ढंग, साथ ही एक तरफा निर्णय के तहत देश में लागू होने की हर व्यापारिक अपांगता सह रहा है और देश अनेक मौजूदा संवेदनशील हालातों से जूझ रहा है। ऐसे में व्यापारी वर्ग को ही देश की जड़ें बचाने की कमान सम्भालनी होगी और देश को खोखला होने से बचाने के लिए देशहित में व्यापारी वर्ग को ही आगे आकर हर वर्ग की जनता को "राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी" में मजबूत संरक्षण देते हुए एक शपथ के तहत जोड़ कर देश की शान बनना होगा।