फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बचने की कोशिश में दंपति ने लगाई आग, झुलसे

विज्ञापन
Rape case
विज्ञापन
झुलसे दंपती को अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

हंडिया में घटना, बचाने में चार पुलिसकर्मी भी झुलसे
सैदाबाद (प्रयागराज)। हंडिया के ढोकरी गंाव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विमल यादव ने दरवाजे पर पुलिसकर्मियों को देख आत्मघाती कदम उठाया। उसने पत्नी समेत खुद को आग के हवाले कर दिया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें बचाने की कोशिश में चार पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए। फिलहाल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।
ढोकरी गंाव निवासी विमल (45) अपनी पत्नी मंजू देवी, एक पुत्र व नवजात पुत्री के साथ रहता है। वह जड़ी-बूटी बेचने का काम करता है। पड़ोस की एक महिला ने शनिवार को आरोप लगाया था कि विमल उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता है और आए दिन घर में घुसकर छेड़खानी करता है। 15 सितंबर को उसने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। मेडिकल के बाद रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस दोपहर में आरोपी के घर पहुंची। अफसरों की मानें तो पुलिसकर्मियों को देखते ही आरोपी व उसकी पत्नी ने दरवाजा भीतर से बंद कर पुलिसकर्मियों से वापस जाने को कहा। समझाने के प्रयास पर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को पत्नी समेत आग के हवाले कर दिया। आग से घिरने पर वह दरवाजा खोलकर बाहर भागे तो पुलिसकर्मियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। आग बुझाने में चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, उपनिरीक्षक नीरज सहित चार पुलिसकर्मी भी झुलस गए। दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसपी गंगापार, सीओ हंडिया ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मामला पुलिस पर हमले का भी है। उसके खिलाफ उचित धाराओें में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें