क्या नजूल की है रानी की भूमि
राजा बेतिया के नाम पर दर्ज कई भूखंड के नजूल भूमि होने की बात भी सामने आई है। अफसरों के अनुसार पूरी संपत्ति बिहार बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के कोर्ट ऑफ कवर के हवाले होने के बाद प्रयागराज आईं रानी जानकी कुंवर ने संभवत: स्ट्रैची रोड समेत कई जगहों पर उत्तर प्रदेश सरकार से नजूल भूमि लीज पर ली थी। अब उनका लीज भी खत्म हो चुका है। ऐसे में ये भूखंड उत्तर प्रदेश सरकार के होंगे। हालांकि, अफसरों के इस दावे को लेकर पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन इन्हें ध्यान में रखकर भी राजा बेतिया की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।