रांची वंदे भारत को प्रयागराज रामबाग तक चलाने का प्रस्ताव
मौजूदा समय रांची से 20887 वंदे भारत सुबह 5.10 बजे चलकर मुरी, बोकारो स्टील सिटी, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रुकते हुए दोपहर 1.00 बजे वाराणसी पहुंचती है। ट्रेन का प्रयागराज रामबाग तक विस्तार होने पर रांची से सुबह 5.00 बजे इसे चलाया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे ट्रेन वाराणसी एवं 1.45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। वापसी में 20888 वंदे भारत वाराणसी से शाम 4.05 बजे रवाना होती है। बताया जा रहा है कि इसे प्रयागराज से दोपहर 2.45 बजे चलाए जाने की योजना है। वाराणसी से शाम 4.10 बजे चलकर रात 11.45 बजे ट्रेन रांची पहुंच जाएगी। बता दें इस ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार छोड़कर हर रोज हो रहा है।