फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप में दिखा भावी मॉडलों का जलवा

Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
अभिव्यक्ति इंटरनेशनल, संस्कार प्ले स्कूल और ड्रीम प्रोडक्शन हाउस की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित ‘मिस्टर एंड मिस इंडिया-2017’ का सेमी फाइनल आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से सेलेक्ट हुए युवा मॉडलों ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया।
विज्ञापन


पहले राउंड युवा मॉडलों ने ज्यूरी के सवालों के जवाब अपने-अपने अंदाज में जवाब दिए। दूसरे राउंड में एथनिक वेयर और तीसरे राउंड में गाउन में मॉडलों में कैटवॉक किया। तालियों के साथ दर्शक युवा मॉडलों का हौसला बढ़ाते रहे। ज्यूरी मेंबर में सिनेमा अभिनेत्री नेहा धूपिया, गीजल थक्कर, निर्माता शाहजी, संस्कार स्कूल की निदेशक रजनी अरोड़ा और ड्रीम प्रोक्शन हाउस के डायरेक्टर शरद चौधरी शामिल रहे।

सेमी फाइनल में चुने गए 25 लड़के और 25 लड़कियां दिल्ली में होने वाले फाइनले का हिस्सा बनेंगे। एथनीक ड्रेस और गाउन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी और करन का रहा। शो का संचालन तेहसी पटेल ने किया।
विज्ञापन


सिने अभिनेत्री नेहा धूपिया को संगम नगरी भा गई। रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची नेहा धूपिया ने कहा कि  संगमनगरी आने की इच्छा काफी दिन से थी। शहर के बारे में काफी कुछ सुना था। ऐसे में जब कार्यक्रम के बहाने शहर आने का मौका मिला तो खुद को आने से रोक नहीं सकी। समय मिला तो माघ मेला, संगम जरूर देखूंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें