फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2026 : 13.34 घंटे का होगा पहला रोजा, 10 वर्ष पूर्व 2016 में 15.45 घंटे का था सबसे लंबा रोजा

Tue, 17 Feb 2026 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सर्दियों की तरफ बढ़ते माहे रमजान की वजह से इस बार पहला रोजा 13 घंटे 34 मिनट का होगा। पिछले 10 वर्षों में रमजान का सबसे लंबे रोजे की अवधि में 2 घंटे 11 मिनट की कमी आई है।
विज्ञापन
रमजान 2026 की तारीख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दियों की तरफ बढ़ते माहे रमजान की वजह से इस बार पहला रोजा 13 घंटे 34 मिनट का होगा। पिछले 10 वर्षों में रमजान का सबसे लंबे रोजे की अवधि में 2 घंटे 11 मिनट की कमी आई है। वर्ष 2016 में सबसे लंबे रोज की अवधि 15 घंटा 45 मिनट थी। जो इस बार घट गई है। आने वाले वर्षों में इस अवधि में और कमी आएगी।

विज्ञापन


बारिश और गर्मी से गुजरते हुए रमजान अब सर्दियों में पहुंचने लगा है। अगर चांद का दीदार हुआ तो रमजान के पाक महीने की शुरुआत 18 फरवरी से हो सकती है। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे माह रोजा रखते हैं। वही, इस साल सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का होगा।

मदरसा इरफानिया दारुल किरत बागी के मोहतमिम कारी रहमतुल्लाह के अनुसार, रोजा की अवधि का कम या ज्यादा होना महीने पर होता है। गर्मियों में दिन लंबा होता है, इसलिए रोजे की अवधि अधिक होती है। जैसे-जैसे रमजान सर्दियों की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे रोजे के घंटों में कमी आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस रमजान में पांच जुमा पड़ने की उम्मीद है। अगर 18 फरवरी की शाम चांद नजर आया तो 19 फरवरी से मुकद्दस रमजान की शुरुआत हो जाएगी। इस हिसाब से आखिरी रोजा 20 मार्च को होगा। इन 30 दिनों में रोजेदारों को इबादत करने के लिए पांच जुमा मिलेगा। इस बार पांच जुमे 20 फरवरी, 27 फरवरी, छह मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को पड़ने की उम्मीद है। इस हिसाब से इस बार आखरी रोजा अलविदा के दिन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें