फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय महामंत्र के जाप के साथ घर पर ही विहिप कार्यकर्ता मनाएँ रामनवमी

विज्ञापन
ram navami 2020 - फोटो : ram navami 2020
विज्ञापन
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह रामनवमी का पर्व अपने अपने आवास में परिजनों के साथ ही मनाए । इस दौरान विश्व के सभी पदाधिकारी अपने घर पर ही विजय महामंत्र का जाप करें ।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक दूरी बनाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान भी किया है । विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि श्री राम नवमी के दिन सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं हिंदू समाज के लोग दिन में 12 बजे भगवान श्री राम जी की मूर्ति व चित्र के सामने पूजन भजन कीर्तन आरती विजय महामंत्र का जाप (श्री राम जय राम जय जय राम ) व रामचरितमानस का पाठ करे।

हल्के ध्वनि विस्तारक से प्रसारण करे । विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक ने कहा कि हर हिंदू शाम को दीप जलाए। यह सभी कार्यक्रम आप अपने परिवार के साथ धूमधाम व उत्साह के साथ घर पर मनाए |
विज्ञापन


आप स्वस्थ्य रहे व जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सरकार के नियम का पालन करते हुए श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए | मित्रों व रिश्तेदारों को भी शुभकामनाएं देते हुए निवेदन करे कि वह घर पर ही रामनवमी बनाएं और कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया मे भी डाले ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें