फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चांदी के रथ पर निकले राम, जयकारों से गूंजा कटरा

Fri, 16 Oct 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कटरा रामलीला कमेटी की राम बरात बृहस्पतिवार को भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। चांदी के रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मनोहारी झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन



महर्षि भारद्वाज मुनि आश्रम परिसर में भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद बरात रवाना हुई। महापौर गणेश केसरवानी, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विधायक दीपक पटेल और सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।



बरात महर्षि भारद्वाज आश्रम से कर्नलगंज, विवि चौराहा, कटरा चौराहा, पानी टंकी चौराहा और कचहरी होते हुए रामलीला प्रांगण में संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जबलपुर से आए बैंड और धमाल पार्टी की प्रस्तुतियों, आकर्षक चौकियों, आधुनिक रोशनी और आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन




कमेटी अध्यक्ष सुधीर गुप्ता कक्कू, महामंत्री उमेश चंद्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी, उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी, मयंक अग्रवाल, महेश चंद्र गुप्ता, विपुल मित्तल, दिलीप चौरसिया और मीडिया प्रभारी डॉ. पवन प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें