फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: जागरूकता के लिए किन्नरों ने निकाला नायाब तरीका, सीट बेल्ट न बांधने वालों को भेंट किया गुलाब का फूल

Tue, 28 Nov 2023 08:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि अगर लोग यातायात नियमों से चलें तो दुर्घटना नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगायें और वाहन पर दो से ज्यादा लोग बैठकर न चले। 
विज्ञापन
किन्नर अखाड़ा और यातायात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मां) ने किन्नर अखाड़ा और यातायात पुलिस की ओर से यातायात जागरूकता के लिए जानसेनगंज चौराहे से चौंक फांसी इमली तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में बीमारियों से ज्यादा मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं। इसमें सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि युवा वर्ग के लोगों की सड़क दुघर्टना में ज्यादा मौत हो रही है। 

विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि ऐसे में हम सभी लोगों को चाहिए कि यातायात के सभी नियमों का पालन करें, जिससे कि वह स्वयं सुरक्षित रहे और परिवार के लोगों को कोई परेशानी न होने पाये। किन्नर अखाड़ा के सभी संत पीले कलर की साड़ी और सलवार - सूट में थे। वह लोगों को गुलाब का फूल देकर सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक कर रहे थे।

महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि अगर लोग यातायात नियमों से चलें तो दुर्घटना नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगायें और वाहन पर दो से ज्यादा लोग बैठकर न चले। कार चालक सीट बेल्ट जरूर लगायें। वाहन चलाते समय ओवरटेक से बचें, क्योंकि अधिकांश दुर्घटनाएं ओवरटेक से और वाहन चालकों के नींद आने से हो रही हैं।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने भी लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। अपर आयुक्त पुलिस यातायात सीताराम और टीआई मनोज सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने सुभाष चौराहे पर 251 वाहन चालकों में हेलमेट का वितरण करते हुए उनको जागरूक किया। यातायात जागरूकता कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा की श्रीमहंत संजनानंद गिरि, नैना, शोभा, छाया, पलक, नेहा, सना, रानी, संगीता, चवन्नी, देवी, सलोनी, नर्मदा, सृष्टि, सुषमा सहित बड़ी संख्या में लोग थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें