फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Bandhan: वाराणसी, प्रतापगढ़, बांदा रूट पर ही चली अतिरिक्त बसें

Mon, 03 Aug 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व रविवार को यूपी रोडवेज को वाराणसी, प्रतापगढ़ और बांदा रूट के यात्री खूब मिले। इस वजह से रोडवेज द्वारा इन रूटों पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन करना पड़ा। हालांकि, लखनऊ, कानपुर रूट पर अनुमान से कम यात्री मिलने पर वहां अतिरिक्त बसों को चलाने की नौबत नहीं आई। वहीं जंक्शन की बात करें तो सुबह दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें यात्रियों से भरी आई। 

विज्ञापन


रोडवेज द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर तमाम रूटों पर इस बार अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, रविवार को सिर्फ वाराणसी, बांदा एवं प्रतापगढ़ रूट पर ही रोडवेज को पर्याप्त संख्या में यात्री मिले। इस वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली बसें तकरीबन फुल ही गईं। सुबह और शाम के वक्त सिविल लाइंस एवं जीरो रोड बस स्टेशन पर काफी दिखे, लेकिन दिन में इन दोनों ही बस स्टेशन पर ज्यादा चहल पहल नहीं रही। इस बीच रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन भी एआरएम के साथ सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, मिर्जापुर रूट पर अतिरिक्त बसों को चलाने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन वाराणसी, प्रतापगढ़ रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई गई। उधर, प्रयागराज जंक्शन पर भी दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों में काफी यात्री पर्व के एक दिन पहुंचे। रक्षा बंधन सोमवार को है, इस वजह से सोमवार एवं उसके बाद की तिथियों में दिल्ली एवं मुंबई रूट की ओर जाने वाली ट्रेनों की लंबी प्रतीक्षा सूची भी हो गई है। 

रात 12 बजे के बसों में महिलाओं का हो गया फ्री सफर

रविवार की रात 12 बजे के बाद रोडवेज की बसों में महिलाओं का फ्री सफर हो गया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक बसों में महिलाओं का फ्री सफर रहेगा। सफर के दौरान महिलाओं को टिकट तो दी जाएगी, लेकिन उनसे किराया नहीं लिया जाएगा। अगर किसी महिला के साथ कोई पुरुष यात्री है तो उसका किराया जरूर लिया जाएगा। सीएम ने सिर्फ महिलाओं को ही फ्री में सफर की सौगात दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक ज्यादा बसें नहीं चलती हैं। ऐसे में सोमवार सुबह चार बजे के बाद ही बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें