फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेजारोड चौराहे पर राज्यसभा सदस्य का किया का स्वागत

Fri, 16 Oct 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा रोड चौराहे पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का मेजारोड चौराहे पर बृहस्पतिवार को स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। तिवारी ने कहा कि भाजपा को अपना इतिहास देखना चाहिए, जब लोकसभा में उनके सिर्फ दो सांसद थे। तिवारी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रमोद तिवारी विंध्याचल स्थित विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जा रहे थे। कांग्रेसियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में मेजारोड चौराहे पर रोककर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए वादे को पूरा करने में असफल रही। दस साल में उसके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की सरकार दो -तिहाई बहुमत से बनने का भरोसा जताया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, कृष्णाकांत तिवारी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें