सांसद, विधायक ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक
हास्य अभिनेता एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर सांसद केशरी देवी पटेल, एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव ने शोक जताया है। सांसद केशरी देवी ने कहा कि राजू का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने का काम किया। वहीं एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव ने कहा कि देश ने एक महान हास्य कलाकार खो दिया है। उन्हें भारत में ही नहीं विदेशों में रहने वाले लोग भी पसंद करते थे। उनकी भरपाई मुश्किल है। दुख की इस घड़ी में हम सभी राजू श्रीवास्तव के परिवार के साथ हैं।