फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway : हिमांशु शेखर होंगे एनसीआर के सीपीआरओ, शिवम बने सीनियर डीओएम

Thu, 22 Sep 2022 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हिमांशु शेखर उपाध्याय वर्ष 2007 बैच के आईआरटीएस हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अमरनाथ झा छात्रावास में ही रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई की। यूपीपीसीएस  2003 की परीक्षा में उनकी चौथी रैंक आई थी। एनसीआर के आगरा, झांसी मंडल  में भी वह तमाम महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
हिमांशु शेखर उपाध्याय सीपीआरओ, एनसीआर रेलवे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय होंगे। हिमांशु वर्तमान सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का स्थान लेंगे। डा. शिवम को प्रयागराज मंडल में सीनियर डीओएम कोआपरेटिंग बनाया गया। उस पद पर एसके शुक्ला की तैनाती थी। उन्हें अब एनसीआर मुख्यालय भेजा गया है, लेकिन वहां उनकी  क्या जिम्मेदारी होगी अभी वह तय नहीं है। 

विज्ञापन



हिमांशु शेखर उपाध्याय वर्ष 2007 बैच के आईआरटीएस हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अमरनाथ झा छात्रावास में ही रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई की। यूपीपीसीएस  2003 की परीक्षा में उनकी चौथी रैंक आई थी। एनसीआर के आगरा, झांसी मंडल  में भी वह तमाम महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उधर वर्ष 2011 बैच के आईआरटीएस डा. शिवम  शर्मा जिन्होंने मई 2021 में सीपीआरओ का चार्ज लिया था, उनका कार्यकाल ढेरों उपलब्धियों भरा रहा।

विज्ञापन

डॉ. शिवम शर्ना। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर बढ़े फॉलोआर्स

इनके कार्यकाल में एनसीआर के ट्विटर पर 75 हजार एवं सोशल मीडिया के एक अन्य प्लेटफार्म कू पर 10 हजार से ज्यादा फालोवर्स हो गए। मीडिया प्लानिंग में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने अभी हाल ही में एक सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है। उसकी लॉचिंग जल्द ही हो सकती है। आजादी के अमृत महोत्सव में भी जंक्शन पर लगाई गई गुमनाम शहीदों की वीथिका पीएम मोदी के मन की बात में दिखाई गई थी। इसकी रेलवे बोर्ड स्तर तक से सराहना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें