फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 1.21 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगी उपाधि

विज्ञापन
Rajju Bhaiya State University Convocation 2019
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 नवंबर को
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बुधवार को हुई बैठक में तय किया गया कि 11 नवंबर को होने वाले विवि के दीक्षांत समारोह में 1.21 लाख स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यशोदांनदन हरिवंश महाविद्यालय प्रतापगढ़ के बीपीएड छात्र अतुल कुमार सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक और यूनाईटेड की बीबीए की छात्रा प्रिया सिंह चंदेल को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में कुल 117 छात्र-छात्राओं में स्नातक स्तर पर 10 स्वर्ण, 10 रजत और 11 कांस्य पदक और परास्नातक स्तर पर 31 स्वर्ण, 27 रजत और 28 कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में दानदाता स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाएगा। दानदाता स्वर्ण पदकों में शिवरामदास गुलाटी एवं श्रीमती रामलुभाई गुलाटी दानदाता स्वर्ण पदक भी मेधावियों को दिया जाएगा। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय परिसर में हुई कार्य परिषद की बैठक का संचालन रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय ने किया। बैठक में कार्य परिषद सदस्य न्यायमूर्ति शिशिर कुमार, प्रो. कृष्ण कुमार, डॉ. दीनानाथ, डॉ. यूबी यादव, डॉ. शील प्रिय त्रिपाठी, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. सुनंदा चतुर्वेदी, डॉ. सीमा जैन, डॉ. सुरेश जैन एवं लेखाधिकारी कौशलेंद्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें