फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की स्पीड से दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेनें

Sun, 21 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस की स्पीड से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) खंड पर अन्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ेंगी। एनसीआर प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत सोमवार को महाबोधि एक्सप्रेेस और पूर्वा एक्सप्रेस से हो रही है। एनसीआर खंड के कुछ सेक्शन में अब इस ट्रेन की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा होगी। इसके बाद अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड में भी रेलवे इजाफा करेगा। इसमें प्रयागराज, शिवगंगा आदि ट्रेेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन

एनसीआर जोन देश का सबसे ज्यादा व्यस्त रेलमार्ग है। तमाम शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस का संचालन भी इसी रेलमार्ग पर है। जोन में चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 130 से 140 किमी प्रतिघंटे के आसपास है। जबकि अन्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें एनसीआर जोन में 80 से 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। अब रेलवे ने इसी रेलखंड पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की तैयारी की है। 
इसकी शुरूआत सोमवार 22 फरवरी से एनसीआर जोन में चलने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस और 12303 पूर्वा एक्सप्रेस से होने जा रही है। यह दोनों ट्रेनें अब एनसीआर जोन के कुछ खंडों पर अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु की मंशा है कि ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़ाई जाए। इसीलिए एनसीआर में अब ऐसी ट्रेनों को चिह्नित किया जा रहा है कि जिसकी स्पीड आने वाले दिनों में बढ़ाई जा सके। 
विज्ञापन

इसके लिए उन ट्रेनों को शामिल किया जा रहा है जिसमें एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगे हैं। महाबोधि और पूर्वा में एलएचबी कोच लगे हुए हैं। अब आगे आने वाले दिनों में 12559/12560 शिवगंगा एक्सप्रेस, 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12393/12394 बिहार संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की भी रेलवे अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटे कर देगा। क्योंकि इन सभी ट्रेनों में एलएचबी कोच ही लगे हुए हैं। प्रयागराज में एलएचबी कोच लगाने की तैयारी है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार का कहना है कि अभी 22 फरवरी से महाबोधि और पूर्वा एक्सप्रेस की स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा की जा रही है। बाद में अन्य ट्रेनों की भी स्पीड बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें