फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजा भैया बोले- यूजीसी लागू नहीं होगी, हमने कह दिया तो कह दिया

Sun, 15 Nov 2026 12:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh News : यूजीसी के नए नियमों पर राजा भैया ने साफ शब्दों में अपना रुख जाहिर कर दिया है। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर भी उन्होंने पार्टी की रणनीति के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया, अध्यक्ष जनसत्ता दल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने दो टूक कहा, ''यूजीसी लागू नहीं होगी, हमने कह दिया तो कह दिया।'' उनके इस बयान के बाद यूजीसी के नए नियमों को लेकर जारी राजनीतिक बहस में उनकी पार्टी का रुख भी सामने आ गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अकेले चुनाव लड़ेगा या किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करेगा। इस संबंध में उचित समय आने पर फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की अपनी मान्यताएं और सिद्धांत हैं। इन सिद्धांतों के साथ जो भी राजनीतिक दल आगे आना चाहेंगे, उनसे ससम्मान बातचीत की जाएगी। फिलहाल पार्टी ने गठबंधन की संभावनाओं को खुला रखा है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस्लाम से सीखनी चाहिए एकजुटता : राजा भैया

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रामकथा रोके जाने की बात पर बड़ा बयान दिया। राजा भैया ने हिंदुओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस्लाम से एकजुटता सीखनी चाहिए। हिंदुओं को किसी राजनीतिक दल के दायरे में बंधकर नहीं रहना चाहिए। मुस्लिम अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद इस्लाम को प्राथमिकता देते हैं। जब बात हिंदुत्व की आए तो हिंदुओं को यह सोचना चाहिए कि वे पहले हिंदू हैं, राजनीतिक दल आते-जाते रहेंगे।

हिंदुत्व के नाम पर राजनीतिक दलों के बंटे होने और कुछ दलों की ओर से नरम हिंदुत्व जबकि कुछ दलों की ओर से कट्टर हिंदुत्व की वकालत किए जाने के सवाल पर कहा कि भगवान का सीसीटीवी कैमरा केवल बाहर की ही नहीं, बल्कि अंदर की तस्वीरें को भी कैद करता है। इसलिए उनसे कुछ भी छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लेना चाहूंगा लेकिन यह कह रहा हूं कि एक या दो को छोड़कर सभी राजनीतिक दल नहीं चाहते कि हिंदुओं में एकता हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें