फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के रोकी ट्रेनों की रफ्तार : पानी में डूबा प्रयागराज-मुंबई रेलमार्ग, लगा ट्रेन चलाएं या नाव

Sat, 29 Aug 2026 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Railway News : भारी बारिश ने प्रयागराज-मुंबई रेल रूट की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। शनिवार सुबह चितहरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पानी में डूबने से अप और डाउन दोनों लाइनें प्रभावित हो गईं। करीब चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा, जिससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रयागराज-मुंबई रूट की ट्रेनों को एहतियातन रोक दिया गया।

विज्ञापन
प्रयागराज-मुंबई रेलमार्ग पर चितहरा स्टेशन के पास ट्रैक पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के चलते शनिवार की सुबह प्रयागराज-मुंबई रेलमार्ग पर रेल संचालन तकरीबन चार घंटे प्रभावित रहा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज मंडल के मानिकपुर-सतना रेल खंड के चितहरा रेलवे स्टेशन (पश्चिम मध्य रेलवे) के आसपास अप और डाउन लाइनें पूरी तरह से पानी में डूब गईं। यह जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद उक्त रेलखंड के आसपास चल रही ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया।

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि उक्त रेल ट्रैक पर सुबह 6.20 बजे के आसपास जलभराव शुरू हआ। इसकी जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय को हुई तो प्रयागराज स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को यह सूचना भेजी गई। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया । इसके बाद प्रयागराज से मुंबई रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रोके जाने का फरमान जारी कर दिया गया।

जहां तहां खड़ी करनी पड़ीं ट्रेनें

इस दौरान 12428 आनंद विहार-रीवा को मानिकपुर स्टेशन पर, 13201 राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल को डभौरा, 11304 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस को बरगढ़ स्टेशन और 09344 पटना-डॉ. अंबेडकरनगर स्पेशल को प्रयागराज के शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया।

वहीं प्रयागराज की तरफ आ रही गोदान एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-प्रयागराज दुरंतो, कामायनी, काशी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को भी सतना के पहले अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर रोक लिया गया। इस वजह से यह सभी ट्रेनें लेट हो गई। मुंबई दुरंतो दोपहर 12.40 की जगह शाम 5.40 बजे प्रयागराज पहुंची। अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंबित रहीं।

विज्ञापन

चार घंटे तक बाधित रहा प्रयागराज-मुंबई रूट

दूसरी ओर करीब चार घंटे चले इस व्यवधान के बाद रेलवे इंजीनियरिंग टीम ने स्थिति को संभाला और सुबह 10.25 बजे 10 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से कॉशन लगाकर मार्ग को दुरुस्त किया। इसके बाद सुरक्षा जांच पूरी होने पर अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे बहाल किया जा सका।

इसके पूर्व चितहरा रेलवे स्टेशन के आसपास जलभराव वाले रेलवे ट्रैक पर दो मालगाड़ियां फंस गईं। उनके चालकों ने कंट्रोल रूम में जलभराव का वीडियो भी साझा किया।

बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया था। पश्चिम मध्य रेलवे की टीम ने युद्ध स्तर पर प्रयास कर पानी को निकालने में जुटी रही। कुछ देर बाद सफलता भी मिल गई। अब उक्त रेलखंड पर रेल संचालन सामान्य हो गया है। - डा. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें