फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों की धमाचकौड़ी से मौसमी उठापटक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम एक बार फिर शुरू होने से पहले उत्तर पश्चिम हवाओं ने मौसमी उठापटक के संकेत दे दिए। सोमवार को दिन में तेज धूप के बाद शाम करीब 3.30 बजे अचानक बादलों ने धमाचौकड़ी मचाई। बदरी से सूरज के तेवर ठंडे पड़े। ठंडी हवाओं से रात में सर्दी बनी रही। मौसम विभाग ने बुधवार तक मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव के बीच बूंदाबांदी और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहा लेकिन सोमवार को धूप सीजन की सबसे तेज रही। 48 घंटे में अधिकतम तापमान 20.9 से तीन डिग्री छलांग लगाकर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान तीन दिन में औसतन एक डिग्री प्रतिदिन धीरे-धीरे बढ़ा लेकिन गलन बनी रही। रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता उच्चतम स्तर 100/41 प्रतिशत रही।
मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक बादल छाने का मतलब बारिश होना निश्चित नहीं है। तापमान में अचानक वृद्धि से बूंदाबांदी और बारिश के आसार बने हैं। इस परिवर्तन के साथ वांसतिक मौसम गलन वाली ठंड से राहत देगा। वहीं 30 और 31 जनवरी को घना कोहरा गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें