फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश में हर तरफ कीचड़

Wed, 05 Jul 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह और शाम को हुई रिमझिम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन लोगों की परेशानी बढ़ गई। सिविल लाइंस और अशोक नगर जैसे पॉश इलाकों के साथ अन्य मोहल्लों में जलजमाव, कीचड़ फैला रहा। नालियां चोक रहीं, सड़कों और रोड पटरियों पर लगा पानी निकला तो फिसलन बढ़ गई। रेलवे स्टेशन रोड पर तो हल्की बारिश में जलजमाव से आने जाने वालों को खासी दिक्कत हुई। सुबह दफ्तर जाने वालों को दिक्कत हुई। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों ने रिमझिम बारिश में खूब मस्ती की और भीगे।
विज्ञापन


बारिश ने सुबह तो तेज बौछारों के साथ लोगों को डराया लेकिन बाद में बादल कमजोर हो गए। रिमझिम का दौर घंटों चला। शाम को भी कभी यहां तो कभी वहां, लेकिन बादल हल्के ही बरसे। इस हल्की रिमझिम ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। पॉश इलाकों के साथ शहर की घनी बस्तियों में हर तरफ कीचड़ ही नजर आया। दोपहर बाद कुछ समय के लिए राहत हुई लेकिन हल्की फुहारों से सड़कों और रोड पटरियों पर कीचड़ फैला रहा। ऐसे लोगों की संख्या भी अधिक रही जिनके वाहन इंजन और प्लग में पानी जाने से खड़े हो गए।

शहर के कीडगंज, मुट्ठीगंज, गऊघाट, बैरहना, मधवापुर, बाई का बाग, सोहबतियाबाग, अल्लापुर, दारागंज, तेलियरगंज, शिवकुटी, मीरापुर, सादियाबाद, सदियापुर, हर्ष नगर, मालवीय नगर आदि मोहल्लों में कीचड़ और रोड पटरियों पर जलजमाव से लोग परेशान रहे। वहीं स्कूली बच्चों की मौज रही। दोपहर में छुट्टी के समय बारिश में भीगने के साथ कुछ ट्राली से उतरे जलभराव में उछलते रहे तो कुछ एक दूसरे के ऊपर बारिश के पानी के छींटे मारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें