फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों पर रेवती ने किया तगड़ा प्रहार

Wed, 05 Jul 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
नगर पंचायत सिरसा में करोड़ों रूपये की लागत से हुए कार्यों का मंगलवार को राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद ने नगर पंचायत के चेयरमैन अर्चना यादव और अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह की तारीफ की। कहा कि अगर, प्रतिनिधि विकास कार्य में रूचि रखें तो निश्चित रूप से क्षेत्र या नगर पंचायत का विकास होना तय है। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय, सड़क, मोबाइल लैट्रीन सहित दो दर्जन कार्यों का लोकार्पण किया। सांसद ने यमुनापार में किए गए विकास कार्यों का भी लेखा जोखा प्रस्तुत किया। यमुनापार में निर्माणाधीन पॉवर प्लांट से क्षेत्र का विकास होना बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्य में प्रतिनिधि किसी प्रकार की लापरवाही न करें। सांसद ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों पर तगड़ा प्रहार किया। कहा कि उक्त सरकारें जनता के लिए छलावा साबित हुई हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना यादव और उनके पति सपा के मेजा विधानसभा अध्यक्ष श्यामकृष्ण यादव उर्फ पप्पू यादव ने सिरसा नगर पंचायत में किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के वरिष्ठ नेता लल्लन सिंह ने और संचालन सपा नेता नीरज सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में ईओ अमिता सिंह, व्यापार मंडल सिरसा के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश केसरी, सत्य प्रकाश गुप्ता, देव शंकर दूबे, आर्य समाज के प्रधान शिव प्रसाद, उरुवा प्रमुख महेशराज यादव, योगेंद्र सिंह, देशराज सिंह, दिलावर सिंह, भोला गौतम, बरवा प्रधान बड़कऊ सिंह, विजय बहादुर सिंह खन्ना, पवन यादव सहित दर्जनों की तादाद में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें