फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर, नरक बन गया शहर

Wed, 20 Jan 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सड़कों पर पहले धूल का गुबार और अब बारिश की वजह से फिसलन। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की इस लापरवाही का खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ रहा है। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदने के बाद मिट्टी नहीं हटाई गई। मंगलवार सुबह से हो रही बारिश से सड़क पर पड़ी मिट्टी के कारण खतरनाक रूप से फिसलन हो गई। इसकी वजह से गई दुपहिया वाहन गिरकर चुटहिल हुए। पिछले दिनों अमर उजाला ने इस संबंध में खबर भी प्रकाशित की थी, जिसमें बारिश होने पर इस खतरे से आगाह भी किया गया था, लेकिन गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसर नहीं जागे और मंगलवार को हुई बारिश का नतीजा सामने है।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के लिए सिविल लाइंस की कई सड़कों के साथ शिवकुटी से गोविंदपुर, सलोरी, अल्लापुर, न्यू सोहबतियाबाग, मुट्ठीगंज में महावीर गली, राजा बारा का हाता, विजयपुर कोठी, गांधी नगर, आर्य नगर, मीरापुर, अतरसुइया में खोदाई की गई है। काम में लगे ठेकेदारों से सड़क खुदवाई और कई जगह सीवर लाइन बिछाने के बाद बची मिट्टी नहीं हटाई। कुछ जगह से मिट्टी हटाई भी गई तो काफी छोड़ दी गई। इसकी वजह से उड़ने वाली धूल से अभी तक शहरी परेशान थे, लेकिन मंगलवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़कों पर मिट्टी ने खतरनाक रूप ले लिया।
दारागंज के विमलेश मिश्रा में दिन में अल्लापुर में रामानंद नगर से गुजर रहे थे। वहां सड़क पर पड़ी मिट्टी की चपेट आकर उनकी बाइक फिसल गई, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट आई। कपडे़ गंदे हुए सो अलग। सिविल लाइंस में लोहिया मार्ग, क्लाइव रोड, स्ट्रैची रोड, ताशकंद मार्ग समेत मुट्ठीगंज में भी कई लोग सड़क पर मिट्टी के कारण हुई फिसलन से दुर्घटना का शिकार हुए। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की लापरवाही का आलम यह है कि सिविल लाइंस समेत अन्य हिस्सों में कई जगह सीवर लाइन बिछ चुकी है, लेकिन सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें