शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को पारा लुढ़क कर 34.1 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनाें में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, पिछले 48 घंटे में तापमान में करीब दो डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी दिनभर आसमान पर बादलों का डेरा रहा। गंगा और यमुनापार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को पारा लुढ़क कर 34.1 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, दिन के वक्त थोड़ी उमस रही, लेकिन बादल छाए रहने के कारण गर्मी ने ज्यादा परेशान नहीं किया। मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र राय के अनुसार इस हफ्ते लगातार बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को मौसम कुछ सामान्य हो सकता है, लेकिन चार से छह जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है।