फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी के 62 हजार पदों पर रेलवे करेगा भर्ती

Mon, 12 Feb 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
job shimla
विज्ञापन
असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तकनीशियन के विभिन्न पदों के बाद रेलवे अब ग्रुप डी के रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यह पहला मौका है कि जब ग्रुप डी की भर्ती रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की बजाय रेलवे भर्ती बोर्ड  (आरआरबी) द्वारा की जा रही है। इलाहाबाद समेत देश के 16 आरआरबी द्वारा कुल 62907 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आरआरबी इलाहाबाद द्वारा उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में ग्रुप डी के 4762 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी। ग्रुप डी के सभी पदों में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2018 है।
विज्ञापन


रेलवे में ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया का काम ठप है। इसे देखते हुए रेलवे ने अब ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए हेल्पर इलेक्ट्रिक, हेल्पर पावर, हेल्पर ट्रेन लाइटिंग , हेल्पर टीआरडी, हेल्पर टीआरएस, हेल्पर ब्रिज, हेल्पर वर्कर्स, हेल्पर सिगनल, हेल्पर टेलिकम्यूनिकेशन, ट्रैक मेंटेनर, पोर्टर, सहायक प्वाइंट्स मैन आदि पदों पर पहली बार आरआरबी द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अधिकांश पदों में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल एवं आईटीआई मांगी गई है। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि अप्रैल माह में निर्धारित की जाएगी। उपरोक्त पदों पर 18 से 31 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक ऑन लाइन परीक्षा में मैरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थी ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।  उसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। आरआरबी की वेबसाइट पर परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

आरआरबी द्वारा जोनल वार रिक्तियों की संख्या

 बोर्ड का नाम    जोनल रेलवे    कुल पदों की संख्या
अहमदाबाद    पश्चिम रेलवे    6087
इलाहाबाद    उत्तर मध्य रेलवे    4762
अजमेर    उत्तर पश्चिम रेलवे    4755
बंगलूरू    दक्षिण पश्चिम रेलवे    2293
भोपाल    पश्चिम मध्य रेलवे    3522
भुवनेश्वर    पूर्व तटीय रेलवे    1532
बिलासपुर    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे    1159
चंडीगढ़    उत्तर रेलवे    7832
चेन्नई    दक्षिण रेलवे    2979
गोरखपुर    पूर्वोत्तर रेलवे    3388
गुवाहाटी    उत्तर सीमांत रेलवे    2577
कोलकाता    पूर्व रेलवे    2367
मुंबई    मध्य रेलवे    4625
पटना    पूर्व मध्य रेलवे    5981
रांची    दक्षिण पूर्व रेलवे    2525
सिकंदराबाद    दक्षिण मध्य रेलवे    6523
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें