चैत्र नवरात्र के मौके पर रेलवे ने मध्य प्रदेश के मैहर धाम स्थित मां शारदा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान कर दी है। नवरात्र के अवसर पर वहां जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मैहर स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रयागराज-मुंबई रूट की 31 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज सुनिश्चित किया है। इन ट्रेनों में कई ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी से होकर गुजरती है। 25 मार्च से आठ अप्रैल की अवधि में सभी 31 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव यहां दो-दो मिनट के लिए किया जाएगा। नवरात्र के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर जिन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है उसकी समय सारिणी भी बुधवार को एनसीआर प्रशासन ने जारी कर दी।
इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव
12741/12742 वास्कोडिगामा-पटना, 12335/12336 एलटीटी-भागलपुर, 15647/15648 एलटीटी-गुवाहाटी, 15645/15646 एलटीटी-गुवाहाटी, 22947/22948 सूरत-भागलपुर, 19045/19046 सूरत-छपरा, 12362/12361 सीएसटी-आसनसोल, 12546/12545 एलटीटी-रक्सौल, 11033/11034 पुणे-दरभंगा, 12141/12142 एलटीटी-पाटलीपुत्र, 15119/15120 मंडुवाडीह-रामेश्वरम, 11045/11046 धनबाद-कोल्हापुर, 12536/12535 रायपुर-लखनऊ, 12539/12540 लखनऊ-यशवंतपुर, 12390/12389 गया-चेन्नई, 11055/11056 एलटीटी-गोरखपुर ,11059/11060 एलटीटी-छपरा, 11067/11068 एलटीटी-फैजाबाद, 12167/12168 एलटीटी-वाराणसी, 12669/12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 12791/12792 सिकंदराबाद-दानापुर, 15268/15267 एलटीटी-रक्सौल, 18610/18609 एलटीटी-रांची, 22131/22132 ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, 11037/11038 पुणे-गोरखपुर, 22971/22972 बांद्रा टर्मिनल-पटना, 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर, 17610/17609 पूर्णा-पटना, 18205/18206 दुर्ग-गोरखपुर, 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा, 12577/12578 मैसूर-दरभंगा ।