रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगाम कसते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। ड्यूटी के दौरान रील बनाने या वीडियो शूट करने को सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगाम कसते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। ड्यूटी के दौरान रील बनाने या वीडियो शूट करने को सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही, नियमित रूप से सोशल मीडिया पर सामग्री पोस्ट करने वाले रेलकर्मियों को अब यह लिखित शपथपत्र देना होगा कि वे इससे कोई आर्थिक लाभ नहीं कमा रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा की ओर से जारी पत्र में आगरा, प्रयागराज एवं झांसी मंडल रेल प्रबंधकों और कार्यशाला अधिकारियों से कहा गया है कि आदेश पर्यवेक्षकीय स्तरों तक पालन कराया जाए।
दरअसल रेलवे प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपने सोशल मीडिया खातों पर रील और अन्य सामग्री बना रहे हैं, जिससे ट्रेन परिचालन की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। एडवाइजरी के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामग्री बनाने से आर्थिक लाभ कमाना अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि की श्रेणी में आ सकता है, जिसे रेलवे सेवा आचरण नियमावली 1966 के नियम 15 का उल्लंघन माना गया है।