फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी दरभंगा-एलटीटी स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Fri, 20 Nov 2026 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेल प्रशासन ने दरभंगा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। प्रयागराज जंक्शन पर इसका ठहराव सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने दरभंगा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। प्रयागराज जंक्शन पर इसका ठहराव सुनिश्चित किया है। गाड़ी (05523) दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन शुक्रवार सुबह प्रयागराज जंक्शन पर 05:15 बजे पहुंचेगी और 05:35 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में गाड़ी (05524) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा विशेष ट्रेन 21 नवंबर को चलाई जाएगी। इसका प्रयागराज जंक्शन पर आगमन भोर में 03:45 बजे और प्रस्थान 04:05 बजे निर्धारित है। 

विज्ञापन


छिवकी होकर चलेंगी तीन और स्पेशल ट्रेन 

रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पांच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें विभिन्न मार्गों पर एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी। इनमें से चार ट्रेनें प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 03245 दानापुर- बंगलूरू कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन 20 नवंबर 2026 को दानापुर से शाम 6 बजे रवाना होगी।

यह भी प्रयागराज छिवकी पर रात 12:35 बजे आएगी और 12:40 बजे आगे बढ़ेगी। गाड़ी संख्या 01019 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा विशेष ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 20 नवंबर की रात 1:55 बजे पहुंचेगी और 2:00 बजे रवाना होगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 01020 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 22 नवंबर 2026 को सहरसा से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी। यह प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अगले दिन सुबह 7:20 बजे आएगी और 7:25 बजे आगे बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें