फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : प्रयागराज से होकर दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, इसी माह ट्रायल के आसार

Thu, 17 Sep 2026 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज से होकर चलेगी। ट्रेन को दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाने की तैयारी जोरों पर है। इससे संगम नगरी के यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज से होकर चलेगी। ट्रेन को दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाने की तैयारी जोरों पर है। इससे संगम नगरी के यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन दिवाली तक इसे पटरियों पर उतारने की तैयारी में जुटा है। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस कामाख्या से हावड़ा के बीच चल रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई जाने वाली इस स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल इसी माह होने के आसार हैं। ट्रेन के संचालन को लेकर उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन अंदरखाने तैयारी अंतिम चरण में हैं। ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे संभालेगा।शुरुआती चरण में इस हाई तकनीक ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा तय की गई है। मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद भविष्य में इसकी रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा की जाएगी। सफर के दौरान इस आधुनिक ट्रेन का ठहराव प्रयागराज के अलावा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी तय किया गया है।

16 कोच की ट्रेन में 823 यात्री कर सकेंगे सफर

16 कोच की ट्रेन में 823 यात्री कर सफर सकेंगे। इसमें एसी थर्ड टियर के 11, एसी सेकंड टियर के चार और फर्स्ट एसी का एक कोच रहेगा। वाराणसी और नई दिल्ली से इसे रात 9:20 बजे चलाया जा सकता है। दोनों ही स्टेशनों पर पहुंचने का समय भी सुबह पांच बजे प्रस्तावित है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) एनसीआर के सदस्य सांसद प्रवीण पटेल का कहना है इससे यात्रियों का सफर और ज्यादा आरामदायक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें