फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : मुंबई के लिए रेलवे का अतिरिक्त ट्रेन चलाने का एलान, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sat, 24 Jun 2023 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से गाड़ी संख्या 01117 का संचालन बृहस्पतिवार 29 जून की सुबह 11.25 बजे होगा। नासिक, इटारसी, जबलपुर, सतना के रास्ते ट्रेन अगले दिन सुबह 8.45-8.50 बजे प्रयागराज छिवकी एवं दोपहर दो बजे दानापुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। रेलवे ने प्रयागराज छिवकी के रास्ते मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दानापुर के बीच चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी की है।

विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से गाड़ी संख्या 01117 का संचालन बृहस्पतिवार 29 जून की सुबह 11.25 बजे होगा। नासिक, इटारसी, जबलपुर, सतना के रास्ते ट्रेन अगले दिन सुबह 8.45-8.50 बजे प्रयागराज छिवकी एवं दोपहर दो बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी में दानापुर से 01118 शुक्रवार शाम 7.30 बजे चलने के बाद रात 1.45-1.50 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रविवार तड़के 3.50 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी।

एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 13, एसी थ्री के दो, एसी फर्स्ट एवं एसी टू का एक-एक, सामान्य श्रेणी के तीन एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें