फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की टिकट बुकिंग पर उठे सवाल, अफसर कह रहे रेल संचालन पर अभी नहीं हुआ फैसला

Sat, 11 Apr 2020 03:57 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
रेलवे में जहां एक और 15 अप्रैल से रेल संचालन शुरू करने में असमंजस बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर रेलवे द्वारा 15 अप्रैल और उसके बाद की तिथियों में तमाम ट्रेनों में टिकट की बुकिंग लगातार की जा रही है। यूं तो रेलवे द्वारा ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा अभी यात्रियों को दी गई है, लेकिन आलम यह है कि प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली, मुंबई जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में 15 अप्रैल और उसके बाद की कुछ तिथियों में प्रतीक्षा सूची हो गई है। अब ऐसे में यात्री सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों की बात करें तो दिल्ली और मुंबई की तमाम ट्रेनों में 15 अप्रैल और उसके बाद की कुछ तिथियों में प्रतीक्षा सूची हो गई है। 15 अप्रैल को ही दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची दिख रही है। यही हाल शिवगंगा एक्सप्रेस, पुरुषोतम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का भी है। इधर बीते 2 दिनों से यही कहा जा रहा है कि रेलवे 15 अप्रैल से रेल संचालन शायद ही शुरू करें, तो वहीं चर्चा इस बात की भी है कि रेलवे अभी ट्रेन संचालन शुरू करता है तो प्रथम चरण में केवल स्लीपर श्रेणी वाली ट्रेनों का ही संचालन किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

ठगा महसूस कर रहे यात्री 

बीते बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया कि अभी रेल संचालन पर कोई विचार नहीं किया गया है। रेलवे अफसरों के इस कथन के बाद जिन यात्रियों ने 15 अप्रैल या उसके बाद की स्थितियों में विभिन्न ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन करवा रखे हैं, वह अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। दिल्ली के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस में 15 अप्रैल की टिकट बुक करा चुके राजापुर के राजीव गुप्ता ने बताया की रेलवे पहले तय कर ले, उसे ट्रेन चलानी है या नहीं। जब उन्हें ट्रेन चलानी नहीं है तो 15 तारीख से बुकिंग क्यों शुरू की। इसी तरह आजाद नगर के प्रवीण शुक्ला ने भी कहा कि रेलवे द्वारा रेल संचालन शुरू किया जाएगा या नहीं वह अपनी स्थिति स्पष्ट करें।  

- 15 से रेल संचालन शुरू होगा या नहीं यह निर्णय स्थानीय स्तर पर नहीं लिया जा सकता। इस बारे में रेलवे बोर्ड कोई निर्णय लेना है। बोर्ड जो भी निर्णय लेगा उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन उसका पूरा पालन करेगा। - अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ उमरे 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें