फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना में देरी पर भड़के रेलकर्मी,जुलूस निकालकर की नारेबाजी

Sat, 20 Sep 2025 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आठवें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना एवं उसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस को सार्वजनिक न करने के विरोध में नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठवें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना एवं उसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस को सार्वजनिक न करने के विरोध में नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। एनसीआर मुख्यालय, डीआरएम ऑफिस समेत अन्य ब्रांच ऑफिसों में यूनियन नेताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने के साथ ही जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


यूनियन के महामंत्री आरडी यादव के निर्देश पर सभी शाखाओं ने धरना, प्रदर्शन, गेट मीटिंग और जुलूस का आयोजन किया। सूबेदारगंज स्थित महाप्रबंधक कार्यालय, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज जंक्शन स्थित लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर संयुक्त क्रू लॉबी व कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप में प्रदर्शन किया गया। साथ ही 19 सितंबर 1968 की एकदिवसीय रेल हड़ताल में पुलिस की गोलीबारी में शहीद रेल कर्मियों को भी याद किया गया। यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी करने में अनावश्यक विलंब पर आक्रोश व्यक्त किया।

आरडी यादव ने कहा कि आठ माह का समय बीतने के बावजूद भी सरकार ने अभी तक न तो आठवें वेतन आयोग का गठन किया और न ही उसके टर्म्स एंड रेफरेंसेस को सार्वजनिक किया। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू होनी हैं। वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी समय की आवश्यकता होती है। निर्धारित समय के बाद जितना विलंब से रिपोर्ट आएगी, कर्मचारी को एरियर का उतना नुकसान होगा। अलग-अलग स्थानों पर हुए प्रदर्शन के दौरान मंडल मंत्री डीएस यादव, राम सिंह, एसपी यादव, एसके सिंह, आरके राय, सईद अहमद, डीबी सिंह, एके सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, विजेंद्र यादव, अरविंद पांडेय, बीके यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें