फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को लिए अच्छी खबर, रेलवे ने लिया कुंभ मेले को लेकर बड़ा फैसला

Thu, 13 Dec 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से टिकट लेने वाले यात्रियों से रेलवे अब मेला सरचार्ज नहीं वसूलेगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने फरमान जारी किया है कुंभ के दौरान किसी भी श्रेणी में मेला सरचार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल कुंभ मेले के दौरान यात्री सुविधाएं बढ़ाने की एवज में ही मेला सरचार्ज लिया जाता है। इसकी दरें भी बोर्ड द्वारा निर्धारित हैं। मेला सरचार्ज 15 रुपये से अधिक के मूल्य वाले टिकट पर लिया जाता है।

 इसमें जनरल कोच में सफर करने वालों को पांच रुपये, स्लीपर से 10, एसी थ्री से 20, एसी टू से 30 एवं एसी फर्स्ट के यात्रियों को 40 रुपये मेला सरचार्ज के रूप में चुकाने होते हैं।
विज्ञापन


 बीते दिनों एनसीआर प्रशासन की ओर से स्थानीय स्तर पर मेला  सरचार्ज की दर दोगना कर दी गई  थी। बाद में यह मामला जब तूल पकड़ने लगा कि एनसीआर ने अपना आदेश वापस ले लिया और कुंभ के दौरान पुरानी व्यवस्था के तहत ही मेला सरचार्ज लिए जाने की तैयारी की गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

फिलहाल अब रेलवे ने पूर्ण रूप से मेला सरचार्ज न लिए जाने की बात कही है। बता दें कि कुंभ के दौरान इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी, नैनी जंक्शन, विंध्याचल, प्रयाग आदि स्टेशनों से मेला सरचार्ज लिए जाने की व्यवस्था की गई  थी, जो अब वापस ले ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें