फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बनाएगा कोरांटाइन सेंटर, सोमवार से शुरू होगी थर्मल स्क्रीनिंग 

Sat, 21 Mar 2020 01:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलवे सोमवार से कोरांटाइन सेंटर (आईसोलेशन केंद्र) शुरू करने जा रहा है। इसमें कोरोना संदिग्धों को रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सेंटर सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय के आसपास ही बनेगा। सोमवार से रेलवे के सेंट्रल हॉस्पिटल में थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से कोरोना संदिग्धों की ओपीडी शुरू करने के साथ ही आईसालेशन वार्ड भी बनाया है। अब इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईसोलेशन सेंटर भी बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सूबेदारगंज स्थित रेलवे मुख्यालय पर सेंटर के लिए बिल्डिंग भी तय कर ली गई है। अगर कोई भी संदिग्ध आता है उसे वहां आईसोलेट किया जाएगा।

उसके बाद जांचकर कराया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे के सेंट्रल हॉस्पिटल में थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। ओपीडी में पहुंचने वाले सभी मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। अगर कोई संदिग्ध आता है तो उसे कोरोना ओपीडी भेज दिया जाएगा। रेलवे हॉस्पिटल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों का आना-जाना होता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें