फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आजाद नगर में ढही रेलवे की दीवार, घरों में घुसा गंदा पानी

विज्ञापन
आजाद नगर में नाले में रेलवे की दीवार गिरने के बाद उसका मालवा नगर निगम द्वारा उठा दिया गया। नाल
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद आजाद नगर में रेलवे की दीवार भरभराकर नाले में गिर गई। दीवार के मलबे से मुख्य नाला पूरी तरह चोक हो गया। इससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। साथ ही कई लोगों के घरों में घुस भी गया।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के किनारे आजाद नगर में नाला है। नाले के एक तरफ रेलवे की दीवार है। लगातार हो रही बारिश और नाले के तेज बहाव के कारण रेलवे ट्रैक के पास की मिट्टी में कटान होने लगी। रविवार रात से हो रही बारिश के दौरान आजाद नगर में करीब 10 मीटर लंबी रेलवे की दीवार अचानक नाले में जा समाई।
स्थानीय पार्षद रितेश मिश्रा और समाजसेवी सर्वजीत सिन्हा ने इसकी सूचना नगर निगम प्रशासन को दी। इसके बाद सुबह दस बजे के आसपास नगर निगम का वाहन मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने के कार्य में जुट गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे की दीवारें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में दूसरे स्थान पर दीवार गिरने की घटना सामने आई थी। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन द्वारा समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

आजाद नगर में नाले में रेलवे की दीवार गिरने के बाद उसका मालवा नगर निगम द्वारा उठा दिया गया। नाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें