फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भत्ता रोक दिए जाने से भड़के रेलकर्मी, निकाला जुलूस

विज्ञापन
Railway personnel agitated with stop allowance, procession removed
विज्ञापन
प्रयागराज। रेलवे के ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को मिलने वाले तमाम भत्ते रोक दिए जाने से नाराज रेलकर्मियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेलकर्मियों ने प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने कहा कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा हर माह दिए जाने वाला किलोमीटर भत्ता, यात्रा भत्ता एवं समयोपरि भत्ता आदि का भुगतान अप्रैल माह तक रोक दिया गया है। मेंस यूनियन के शाखा सचिव ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रयाग उपखंड के निर्देश पर प्रयागघाट में एमए पाठक, ओंकार नाथ मिश्र, अटरामपुर में मंडल कोषाध्यक्ष विजय मिश्र, मऊआइमा में शाखा मंत्री राजीव रतन शुक्ला, फूलपुर में एसडी कनौजिया, ऊंचाहार में केवी यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें