प्रयागराज। लोकनिर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि विभाग के कार्यों में गुणवत्ता का उच्च स्तर बनाए रखा जाए और इसकी जांच जनप्रतिनिधियों से कराई जाए। राज्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में विभाग के कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में कराए जा रहे कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने विभिन्न कार्यों अनजुड़ी बसावटों, नवनिर्माण, गढ्ढा मुक्ति आदि कार्यों के लिए धनावंटन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मार्गों पर कराए गए कार्यों का बोर्ड अवश्य लगाया जाए। अधिकारियों को कार्यों का सतत निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर गुणवत्ता युक्त कार्य कराने की हिदायत दी है।
समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार राय, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह, अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अजय गोयल, राजीव सिंह आदि मौजूद थे।