फाफामऊ कस्बे में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में रेलवे पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। फाफामऊ विनीता हॉस्पिटल के हॉल में दीपावली से पूर्व आयोजित कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ।
फाफामऊ कस्बे में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में रेलवे पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। फाफामऊ विनीता हॉस्पिटल के हॉल में दीपावली से पूर्व आयोजित कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड फेडरेशन के संरक्षक एके भरद्वाज और विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष सत्तेश्वर प्रसाद थे। इस मौके पर डॉ. बिंदू विश्वकर्मा ने कहा कि भारत का रेलवे विभाग दुनिया का सबसे रेलवे है। विभाग में कुल 12 लाख कर्मचारी काम करते हैं और अभी तक कुल 14 लाख कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी पेंशनर्स को अंगवस्त्रम व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. विनीता विश्वकर्मा ने पेंशनर्स के प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य दिव्यानी दूबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर मेजर पंकज शुक्ल, डॉ विमल कुमार निषाद, नवनीत पांडेय, डॉ. रितू बवेजा, मयंक रावत, प्रवीण श्रीवास्तव मौजूद थे।