योग्यता और आयु सीमा
12वीं स्तर के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों का 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए केवल पास होना पर्याप्त है। इसके अलावा टाइपिस्ट पदों के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइपिंग गति आवश्यक है। आयु की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी और 12वीं स्तर के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।