रेलवे में एनटीपीसी के तहत 3058 पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस बार सबसे ज्यादा 2424 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 394 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 163 और ट्रेन क्लर्क के 77 पद हैं।
रेलवे में एनटीपीसी के तहत 3058 पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस बार सबसे ज्यादा 2424 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 394 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 163 और ट्रेन क्लर्क के 77 पद हैं। आरआरबी प्रयागराज के तहत 303 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 293, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के आठ और ट्रेन क्लर्क के दो पद शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर क्लर्क व ट्रेन क्लर्क के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान जरूरी है। अंग्रेजी में टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण में डेढ़ घंटे का कंप्यूटर आधारित टेस्ट-एक (सीबीटी-एक) होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें सामान्य जागरूकता से 40, गणित से 30 एवं सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति से 30 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
सीबीटी-एक की मेरिट के आधार पर रिक्त पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को सीबीटी-दो के लिए क्वालिफाई कराया जाएगा। सीबीटी-दो भी डेढ़ घंटे की होगी जिसमें 120 प्रश्न होंगे। सामान्य जागरूकता से 50, गणित से 35 और तर्कशक्ति से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। अकाउंट्स क्लर्क व जूनियर क्लर्क के पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। यह क्वालिफाइंग होगा। इसे पास करना जरूरी होगा लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।