फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : कालिंदी एक्सप्रेस में अब सुरक्षित होगा सफर, जनरल कोच की खिड़कियों पर लगेंगी रेलिंग

Sat, 21 Feb 2026 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज मंडल के डीआरएम ने कालिंदी एक्सप्रेस/प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच की बदहाली को दूर करने के निर्देश जारी किए हैं। अब ट्रेन की खिड़कियों से न सिर्फ गायब रेलिंग वापस लगाई जाएगी, बल्कि टेढ़ी-मेढ़ी रेलिंग की जगह नई रेलिंग फिट की जाएगी।
विज्ञापन
कालिंदी / प्रयागराज-डा. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में लगे जनरल कोच की खिड़कियों से रेलिंग गायब हो गई है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज मंडल के डीआरएम ने कालिंदी एक्सप्रेस/प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच की बदहाली को दूर करने के निर्देश जारी किए हैं। अब ट्रेन की खिड़कियों से न सिर्फ गायब रेलिंग वापस लगाई जाएगी, बल्कि टेढ़ी-मेढ़ी रेलिंग की जगह नई रेलिंग फिट की जाएगी। साथ ही, जिन खिड़कियों पर प्लाई लगाकर काम चलाया जा रहा था, वहां अब पारदर्शी ग्लास लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


एलएचबी रेक से लैस कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच में काफी समय से खिड़कियों की रेलिंग गायब थी। इससे यात्रियों में सामान चोरी होने का डर बना रहता था। रात में सफर के दौरान यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो रेल प्रशासन हरकत में आ गया।

डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बाद अब जनरल कोच की सभी प्रभावित खिड़कियोंं पर नई और मजबूत रेलिंग लगाई जाएगी। टेढ़ी और क्षतिग्रस्त रेलिंग को हटाकर नया लगाया जाएगा। साथ ही जिन खिड़कियों पर प्लाई लगाई गई है वहां मानक के अनुरूप ग्लास (शीशा) लगाया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता है। कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच में रेलिंग और ग्लास संबंधी खामियों को तत्काल दूर करने के डीआरएम प्रयागराज ने निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभाग इस पर काम करने जा रहा है। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें