फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : दिल्ली के लिए आज और कल प्रयागराज से चलेगी स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sun, 07 Dec 2025 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और रिग्रेट को देखते हुए रविवार और सोमवार को प्रयागराज जंक्शन से स्पेशल ट्रेन चलेगी। जंक्शन से स्पेशल ट्रेन (02275) रविवार रात 11:20 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और रिग्रेट को देखते हुए रविवार और सोमवार को प्रयागराज जंक्शन से स्पेशल ट्रेन चलेगी। जंक्शन से स्पेशल ट्रेन (02275) रविवार रात 11:20 बजे रवाना होगी। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ रुकते हुए ट्रेन अगली सुबह 11:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन


उसी दोपहर दो बजे नई दिल्ली से गाड़ी (02276) की रवानगी होगी, जो अगली सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 19 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के छह, एसी थ्री और इकाेनॉमी के तीन-तीन, एसी फर्स्ट का एक, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

इसी तरह सोमवार को प्रयागराज से गाड़ी (02417) रात 11:20 बजे रवाना होकर उक्त स्टेशनों पर रुकते हुए अगली सुबह 11:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। इसकी भी वापसी नौ दिसंबर की दोपहर दो बजे होगी जो अगली सुबह 4:30 बजे जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के सात, एसी थ्री, सामान्य श्रेणी के चार-चार, इकोनॉमी क्लास के तीन, एसी फर्स्ट एवं एसी टू का एक-एक और एसएलआर श्रेणी के दो कोच लगाए जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली के लिए शनिवार रात भी स्पेशल ट्रेन (02417) चलेगी। रविवार दोपहर दो बजे नई दिल्ली से इसकी वापसी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें