फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : गुवाहाटी के लिए प्रयागराज के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Mon, 06 Apr 2026 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने गुवाहाटी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के बीच इस ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी कैंट, गाजीपुर और बलिया के रास्ते होगा। इस साप्ताहिक ट्रेन की समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने गुवाहाटी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के बीच इस ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी कैंट, गाजीपुर और बलिया के रास्ते होगा। इस साप्ताहिक ट्रेन की समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है।

विज्ञापन

कानपुर से स्पेशल ट्रेन संख्या 04127 की रवानगी प्रत्येक बृहस्पतिवार नौ अप्रैल से 14 मई तक सुबह 8:00 बजे होगी। फतेहपुर रुकने के बाद ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर आगमन-प्रस्थान सुबह 10:55-11:00 बजे होगा। यहां से ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी कैंट, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, कटिहार, किशनगंज आदि स्टेशन रुकते हुए अगले दिन शाम 7:00 बजे ट्रेन गुवाहाटी पहुंच जाएगी।

इसी तरह गुवाहाटी से प्रत्येक शुक्रवार दस अप्रैल से 15 मई तक गाड़ी संख्या 04128 की रवानगी रात 10:00 बजे होगी। अगले दिन सुबह 3:40-3:45 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह 7:30 बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी। 16 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के छह-छह, एसी थ्री के दो एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें